राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतौर, मुरादनगर, गाजियाबाद की स्थापना 2012 में हुई है और इसका प्रबंधन माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज, उ०प्र० द्वारा किया जाता है। ।
यद्यपि GHSS मतौर, मुरादनगर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR के गाज़ियाबाद के ग्रामीण अंचल में स्थित है, पर विद्यालय में सभी प्रकार की आधुनिक शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध है । १० वर्षों में विद्यालय लगातार प्रगति करते हुए आगे बढ़ रहा है |
भौगोलिक दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर ब्लॉक में स्थित है तथा एन०एच० 58 से मात्र 23 कि०मी० की दूरी पर स्थित है |
समय समय पर सम्पूर्ण विद्यालय का आधुनिकीकरण किया जाता रहा है | समस्त विद्यालय परिवार, छात्र एवं छात्राएँ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतौर, मुरादनगर को शिखर पर पहुचानें में निरन्तर प्रयासरत हैं
लक्ष्य एवं उद्देश्य :
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतौर का ध्येय मंत्र है - “निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर”
छात्रों में राष्ट्रीय भावना जागृत करना| ग्रामीण छात्रों का मानसिक, बौद्धिकएवं शारीरिक विकास करना | ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना |
अधिक से अधिक छात्रों का समुचित विकास करते हुए गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना ही विद्यालय का लक्ष्य एवं उद्देश्य है |