School Building

About Infrastructure

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतौर, मुरादनगर, गाजियाबाद में कक्षा 9वीं से 10वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। वर्तमान में छात्रों की संख्या लगभग 64 है | विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिंदी एवं अँग्रेजी है।

सभी कक्षाओं की स्थिति अच्छी है और छात्र एवं छात्राओं के लिए कुर्सी एवं पंखों का समुचित प्रबन्ध है । इसमें गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 2 अन्य कमरे हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक के लिए अलग कमरा है। विद्यालय में पक्की बाउंड्रीवॉल है। विद्यालय में बिजली कनेक्शन है। विद्यालय में इन्वर्टर एवं वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है | विद्यालय में पेयजल का स्रोत समर्सिबिल एवं हैंडपम्प है । विद्यालय में शौचालय का समुचित प्रबन्ध है । विद्यालय में खेल का मैदान है। विद्यालय में एक पुस्तकालय है और इसके पुस्तकालय में 700 से भी अधिक पुस्तकें हैं। विकलांग बच्चों के लिए कक्षाओं तक पहुंचने के लिए विद्यालय में रैंप की व्यवस्था है।

विद्यालय में शैक्षणिक सत्र अप्रैल से मार्च तक रहता है।